फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जारा आवास के निवासियों ने एसटीपी के समझ रखीं समस्याएं

Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर प्रबंधन को दोबारा बुलाने के लिए 28 जुलाई का नोटिस जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपनी सोसाइटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सेक्टर 104 स्थित जारा आवास के प्रतिनिधियोंं ने सीनियर टाउन प्लानर( एसटीपी ) रेणुका सिंह से मुलाकात की। एसटीपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और बिल्डर प्रबंधन को दोबारा बुलाने के लिए 28 जुलाई का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि उन्होंने एसटीपी से मिलने से पहले मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव के समक्ष सोसाइटी की समस्याओं के संबंध में चर्चा की थी। उन्होंने सोसाइटी का दौरा भी किया था। एसटीपी के समक्ष सोसाइटी की कई समस्याएं रखी। इसमें 33 केवीए बिजली सबस्टेशन पूरा होने में देरी, बिल्डर द्वारा बिल्डिंग इंश्योरेंस कॉपी नहीं दिया जाना, पिछले तीन साल से बिल्डिंग और कॉमन एरिया का रखरखाव नहीं किए जाने, ले आउट प्लान के उल्लंघन, डीड ऑफ डिक्लेयरेशन की कॉपी नहीं देना, सोसाइटी के आय-व्यय संबंधित जानकारी नहीं उपलब्ध कराने संबंधित शिकायत रखी। एसटीपी ने इन्हीं शिकायतों के संबंध में बिल्डर प्रबंधन को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें