फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अडानी ओएस्टर के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 May 2023 10:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
चुने हुए प्रतिनिधियों को सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने की मांग
विज्ञापन

समर्थन करने कई सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि पहुंचे, कानून सम्मत समाधान की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 102 स्थित अडानी ओएस्टर ग्रैंड के निवासियों ने रविवार को सोसाइटी की बी-1 और बी-2 साइट के पास प्रदर्शन किया। लोग यह मांग कर रहे थे कि सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी चुने हुए आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को सौंपी जाए। इस प्रदर्शन में केवल अडानी ओएस्टर ग्रैंड के निवासी ही नहीं बल्कि कई सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और लोग शामिल हुए।
इस प्रदर्शन में उनके साथ यूनाइटेड एसोसिएशन ऑफ न्यू गुरुग्राम के उप प्रधान, सारे होम्स के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक, एम्मार ग्रीन से सुनील सरीन, एटीएस ट्रायंफ से नवदीप सिंह आदि ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि अडानी ओएस्टर ग्रैंड की चुनी हुई आरडब्ल्यूए को सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
लोगों ने उदाहरण देते हुए कहा कि अडानी एमटूके सोसाइटी में पिछले दिनों चुनी हुई आरडब्ल्यूए को कॉमन एरिया मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई मगर नियमों की गलत व्याख्या के साथ बिल्डर प्रबंधन भी रखरखाव की राशि लेते रहे। ऐसे में आरडब्ल्यूए केवल रखरखाव शुल्क नहीं देने पर धमकाने वाली संस्था रह गई। दूसरी और रखरखाव की राशि का प्रयोग बिल्डर दूसरे प्रोजेक्ट के लिए करने लगे। अब एमटूके के लोग भी रखरखाव की राशि के खर्च की पारदर्शी व्यवस्था की लड़ाई में जुटे हैं। लोगों ने अधिकारियों से इस व्यवस्था के अध्ययन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें