फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दामाद ने सास से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन





गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना एरिया में पत्नी से हुई अनबन का कहर सास को झेलना पड़ा। नाराज पत्नी को मनाने के लिए पारिवारिक पंचायत में जब कोई समाधान नहीं निकला तो युवक ने अपनी सास के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार यूपी मूल की एक महिला परिवार सहित सुशांत लोक थाना क्षेत्र में रहती है। उनकी बेटी की शादी अप्रैल 2022 में दिल्ली के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से उनकी बेटी और दामाद के बीच कुछ अनबन होने लगी थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके कारण उनकी बेटी वापस मायके आ गई थी। कई बार बातचीत करने के बाद 18 मई को उनका दामाद व उनके परिवार के कुछ सदस्य घर पर आए थे। यहां पारिवारिक पंचायत हुई जिसका निष्कर्ष नहीं निकला। आरोप है कि इस दौरान उनके दामाद ने उसके साथ पहले तो अभद्रता की और बाद में रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें