करीब तीन सेक्टर और एक गांव के लोग कूड़ के ढेर से परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर 112-114 को विभाजित करने वाले सेक्टर रोड पर कई महीनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नियमित कूड़े का उठान नहीं होने से आसपाास के इलाकों में भी बदबू और गंदगी फैल रही है।
इस सड़क के आसपास करीब तीन सेक्टर और एक गांव है, जिसमें सेक्टर 112, 113, 114 और बजघेड़ा गांव शामिल है। इसमें करीब पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं। इस बारे में कई बार नगर निगम गुरुग्राम, पार्षद जैसे कई अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई। निवासियों ने बताया कि इस कूड़े का ढेर से लोगों की आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। वहीं बदबू और गंदगी से लोगों को रहना दुभर हो रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से रोजाना कूड़े का उठान नहीं किया जाता है, जिससे यह कूड़े का ढेर पहाड़ का रूप ले रहा है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस कूड़े का उठान किया जाए।