सेक्टर-48 में आरोन विला में बिल्डर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-48 स्थित आरोन विला सोसाइटी में मंगलवार हंगामा हो गया जब वहां के निवासी बिल्डर के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। निवासियों ने बिल्डर और उसके कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसएस ग्रुप चोर है के नारे लगाए। सोसाइटी के लोगों में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने आरोप लगाए हैं की बिल्डर के लोग जबरन उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं जो सोसाइटी के पार्क के लिए निर्धारित है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब उन्होंने कब्जे का विरोध किया, तो बिल्डर की ओर से आए लोगों ने उनके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।
लोगों का कहना है कि वे सालों से यहां रह रहे हैं और अब सोसाइटी में बने ग्रीन एरिया को छीनने का प्रयास किया जा रहा है जो पूरी तरह अवैध है।
कुशाल