फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे जुड़ेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने वाले 188 मीटर लंबे फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का कार्य पूरा हो गया है। अब इसके ऊपर आरसीसी स्लैब बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर जा सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अभी कई स्थानों पर फ्लाईओवर, आरओबी समेत अन्य कार्य शेष हैं। एनएचएआई हाईवे को जल्द शुरू करने की योजना रखता है। इसके साथ ही एनएचएआई द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण भी कराया जा रहा है। गर्डर रखने का कार्य पूरा होने के बाद अब इसके ऊपर कंक्रीट की छत (स्लैब) का निर्माण किया जाएगा। एनएचएआई इस कार्य को जल्द पूरा करने की योजना पर काम कर रहा है। फ्लाईओवर के बन जाने से दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे के जरिए आने वाले वाहन चालक सीधे फ्लाईओवर के माध्यम से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे पर पहुंच सकेंगे। परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके पूरा होने से फर्रुखनगर, पटौदी और रेवाड़ी के साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें