फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा जिला संगठन में फेरबदल, अजय मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजन चौहान को सोशल मीडिया जिला प्रभारी की सौंपी गई जिम्मेदारीअन्नू जिंदल को मन की बात का बनाया जिला संयोजक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के गुरुग्राम जिला संगठन में दायित्व परिवर्तन करते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देशों और जिला प्रभारी संदीप जोशी के मार्गदर्शन में तीन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

इसके तहत अजय दुआ को जिला मीडिया प्रभारी, राजन चौहान को सोशल मीडिया जिला प्रभारी और अन्नू जिंदल को मन की बात का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इससे पहले अजय दुआ मन की बात के जिला संयोजक और राजन चौहान जिला मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन ने मीडिया, सोशल मीडिया और जनसंवाद से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सोशल मीडिया के जरिये युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकता है। त्यागी ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायक प्रयासों को लोगों तक पहुंचाने में जिला संयोजक की अहम भूमिका है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें