फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस पर पेश के लिए 45 शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय में मैक्ट्रोनिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय पर 150 से ज्यादा शोध विद्वानों ने भेजे। कार्यक्रम के लिए 96 शोध का चयन किया गया। साथ ही 45 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेस का उद्घाटन नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन के चेयरमैन प्रो. केके अग्रवाल ने किया। उन्होंने इंटर-डिसीप्लिनरी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए कहा कि दो या दो से अधिक संकाय यदि मिल कर शोध कार्य करें तो निश्चय ही शोध को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, शोधार्थियों को समाज के लिए उपयोगी शोध करने चाहिए।
इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोक्रैट्स, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीआईटीएस (बिट्स) पिलानी के पूर्व वरिष्ठ प्रो. डॉ. आर. के. मित्तल ने 3डी तकनीक की मैन्यूफैक्चरिंग पर विस्तार से जानकारी दी। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति राज नेहरू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया। एसजीटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार ने इंजीनियरिंग और विज्ञान के सिद्धांतों पर चर्चा की। इस अवसर पर एसजीटी विश्वविद्यालय के सीईओ अनिल एसकुमार, सेंटर फॉर न्यू इनिसिएटिव्स एंड रिसर्च के निदेशक प्रो. बी. के. खादरिया उपस्थित रहे। इस कॉन्फ्रेस का समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें