शुक्रवार को कंकरोला गांव में सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी साइको-हार्मनी 2025 आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसके तोमर, मेघा सुंगर, प्रो. धनंजय सिंह, प्रो. गिरीश्वर मिश्रा और डॉ. राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
पांच देशों से आए शोधार्थियों, वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। डॉ एसके तोमर ने बताया कि इस संगोष्ठी में कार्यस्थल कल्याण, डिजिटलीकरण और समग्र मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर छह तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा। इसके साथ ही 85 शोध प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक गतिविधियों और विशेषज्ञ चर्चाएं भी होंगी। शुक्रवार को समापन कार्यक्रम के तहत कंकरोला गांव में एक सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डालेगा। कुलपति ने बताया कि साइको-हार्मनी 2025 का उद्देश्य अंतःविषय अंतर्दृष्टि के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य क्षितिज का विस्तार करना, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और शिक्षाविदों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मलेन के पहले दिन देश विदेश से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को अनुसंधान को बढ़ावा देना के लिए विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । यह अंतराष्ट्रीय सेमिनार गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के साइकोलॉजी विभाग द्वारा आईसीएसएसआर और यूएसआइईएफ के सहयोग से आयोजित किया गया है।