फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट बनाने के विरोध को समर्थन देने पहुंचे खापों के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-52 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की भूमि पर श्मशान घाट के निर्माण का विरोध जारी है। मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरने में खापों के प्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस और जजपा के कई नेताओं ने भी शिरकत की। वजीराबाद के ग्रामीण 15 जनवरी से वजीराबाद ढाणी चौक पर धरना दे रहे है।
विज्ञापन

धरनास्थल पर सभी ने एक स्वर में ग्रामीणों की मांग को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में वजीराबाद के ग्रामीण स्वयं को अकेला नहीं समझे। उनके साथ पूरे इलाके के निवासी आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर चुके है। यहां वजीराबाद गांव से करीब छह सौ मीटर दूरी पर डीएलएफ श्मशान घाट का निर्माण कर रहा है।
इस मौके पर खाप प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, प्रदीप जेलदार और महेंद्र शास्त्री मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नेता सतवीर पहलवान पहुंचे थे। वजीराबाद गांव के निवासी एवं जजपा के नेता सूबे सिंह ने कहा कि श्मशान घाट बनाने के मामले में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण वह अब अपनी बात सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाएंगे। वह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं जिला उपायुक्त के साथ-साथ एचएसवीपी के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं। उनकी मांग के संबंध में किसी भी स्तर पर सकारात्मक संकेत नहीं मिलने पर उन्होंने धरना शुरू किया था, लेकिन धरना आरंभ करने के बाद भी सरकार एवं प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें