फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ क्षेत्र में अवैध निर्माण की रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी को जांच में 5099 मकानों और प्लॉटों में नियमों के उल्लंघन पाए गए
विज्ञापन

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज एक से चार में अवैध निर्माण और रिहायशी संपत्तियों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जिला नगर योजनाकार की प्रवर्तन शाखा एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें स्थानीय कोर्ट से कुछ लोगों को मिले स्टे की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दी जाएगी। इस मामले में 29 मई को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) द्वारा कुल 5099 मकानों और प्लाटों में नियम उल्लंघन पाए गए हैं। विभाग के अनुसार 5099 में से केवल 763 लोगों ने आपत्तियां दाखिल कीं। इस पर डीटीपीई से स्पीकिंग आर्डर जारी किए जा चुके हैं। मामले में अब अगली सुनवाई 29 मई को होगी। जिन संपत्ति मालिकों ने कोर्ट में आपत्ति दाखिल की है, उनसे अगली सुनवाई पर मकानों के चारों तरफ के फोटो कोर्ट में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीटीपीई की टीम इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके बाद कोर्ट इस मामले में कोई निर्णय लेगी। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि कोर्ट में रिपोर्ट दी जाएगी। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें