फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट नेगेटिव घर के बाहर पोस्टर लगा दिया पॉजिटिव का

विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-14 में नगर निगम ने घर के बाहर लगाया कोरोना पॉजिटिव का पोस्टर, रिपोर्ट आई नेगेटिव - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सेक्टर-14 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव अग्रवाल ने सेक्टर में कोरोना जांच के लिए शिविर लगवाया था। जांच के दौरान संजीव अग्रवाल की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई, लेकिन उनके अगले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी नगर निगम ने उनके घर के बाहर पॉजिटिव रिपोर्ट का चेतावनी पोस्टर लगा दिया। निगम की सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि चेतावनी बोर्ड में सात लोगों को पॉजिटिव लिख दिया, जबकि जांच उन्होंने अकेले करवाई थी। दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर भी निगम ने तीन लोगों का पॉजिटिव बोर्ड लगाकर सबको हैरान कर दिया।
आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-14 के लोगों की जांच के लिए दो जुलाई को कोरोना जांच शिविर लगवाया था। इसमें सबसे पहले उन्होंने ही अपनी जांच करवाई। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन उनके बाद के व्यक्ति ने कोरोना की जांच में पॉजिटिव मिला। उन्होंने बताया कि अगले दिन जब नगर निगम की टीम ने उनके घर के बाहर सात सदस्यों को पॉजिटिव लिखकर पोस्टर चिपका दिया। पोस्टर देखकर घर के सभी सदस्य हैरान रह गए।
विज्ञापन

वहीं जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, निगम ने उसके घर के बाहर भी तीन सदस्यों को पॉजिटिव पोस्टर लगा दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब सौ लोगों ने जांच करवाई थी, जिसमें एक ही व्यक्ति पॉलिटिव मिला था, लेकिन निगम ने पोस्टर लगाकर यहां दस लोगों को पॉजिटिव बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें