गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार ने कहा कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के कारण अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो हेल्पलाइन 1930 डायल करें। पीड़ित http://www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकता है। ब्यूरो