फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मरम्मत पूरी, लेकिन परेशानी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत होने के बाद निर्माण सामग्री खुले में छोड़ दी गई है। ऐसे में स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि अधिकारियों को जलभराव, दुर्घटनाओं और दैनिक यात्रियों के लिए असुविधा को रोकने के लिए इन लंबित कार्यों को जल्द पूरा करना चाहिए। राजेंद्र पार्क के निवासी दिनेश का कहना है कि पहले ही यह काम कई महीनों में सड़क का पूरा हुआ है, लेकिन साइड में पड़े निर्माण सामग्री से सड़क संकरी हो गई है। इससे भारी वाहनों का आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। वहीं, श्रवण ने बताया कि अगर इस काम को जल्द पूरा नहीं होने से मानसून में समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि इस काम को जल्द से जल्द से पूरा करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें