फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे को रफ्तार देगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
188 मीटर लंबे फ्लाईओवर पर तेजी से चल रहा निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले 188 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर पर गर्डर स्थापित किए जा चुके हैं और अब उस पर आरसीसी स्लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत अभी कुछ स्थानों पर फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और अन्य संरचनात्मक कार्य शेष हैं। इसी परियोजना के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। अब फ्लाईओवर के ऊपर कंक्रीट स्लैब डालने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 46 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। इसे वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से परियोजना में देरी हुई। अब इसके इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। इससे वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से रेवाड़ी, नारनौल, जयपुर, रोहतक और राजस्थान जा सकेंगे। साथ ही दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने की भी संभावना है।

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें