फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्लास्टिक हटाओ, हरियाणा सजाओ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएलएसए ने बाजारों, मंडियों और आरडब्ल्यूए क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम की ओर से “प्लास्टिक फ्री हरियाणा – ग्रीन टुडे, सिक्योर टुमॉरो” अभियान के तहत जिले के विभिन्न बाजारों, सब्जी मंडियों और आरडब्ल्यूए क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों के लिए बेहद हानिकारक है। नागरिकों से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और स्वच्छ व हरित हरियाणा के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें