चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रेरणा लेने का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम बार एसोसिएशन ने महाराणा प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। एडवोकेट एसपी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में शौर्य पराक्रम व त्याग के लिए अमर रहेगा। बार उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी, सचिव संदीप, संयुक्त सचिव योगेश भारद्वाज ने कहा कि उनके साहस, पराक्रम और त्याग का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पटौदी में महाराणा के शौर्य और त्याग पर चर्चा
पटौदी। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती भोडाकलां के शहीद अब्बू सिंह स्मारक पर पूर्व प्राचार्य जगतपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई। बाद में गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के पराक्रम, शौर्य,त्याग और बलिदान की गाथाओं की चर्चा की गई। संयोजक शैलेन्द्र चौहान ने कहा कि महाराणा त्याग व शौर्य के प्रतीक हैं और पूरे समाज को साथ लेकर चलने वाले योद्धा थे। इस मौके पर पूर्व विधायक गंगाराम, ग्राम सरपंच मनबीर चौहान, पूर्व सरपंच यजविन्द्र शर्मा गोगली, पूर्व प्राचार्य जगतपाल सिंह चौहान, बावनी अध्यक्ष राजेश चौहान, रणजीत सिंह चौहान, निशान्त सिंह चौहान, कैप्टन कंवर सिंह यादव, टेसवा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, संजय सिंह आदि मौजूद थे।