फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छोटे सिलिंडर देने में आनाकानी, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उठा रहे आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गैस संकट लगातार गहरा रहा है, जिससे उद्योग जगत और श्रमिकों पर गंभीर असर पड़ रहा है। प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए पांच किलो के छोटे सिलिंडर की शुरुआत की है, ताकि छोटे और मध्यम उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

हालांकि, कई गैस एजेंसियां छोटे सिलिंडर उपलब्ध कराने में अड़चनें डाल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर सावन सिंह ने लिखा कि सुखराली स्थित इंडियन एजेंसी ने छोटे सिलिंडर देने से मना कर दिया। उद्योग जगत में इस संकट से उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिससे कई इकाइयों को अपनी कार्य क्षमता सीमित करनी पड़ रही है। विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्योग इस संकट से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। महंगे गैस सिलिंडरों के कारण श्रमिकों की दैनिक जरूरतें और उत्पादन लागत दोनों बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है, जो रोजमर्रा के काम पर निर्भर हैं। उद्योग संगठन और श्रमिक संघ प्रशासन से समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन ने कहा है कि सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और श्रमिकों को परेशानी न हो। इसके बावजूद फिलहाल छोटे उद्योग और मजदूर गैस संकट से जूझ रहे हैं। गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए प्रशासन की ओर से नंबर जारी किया गया है। डीएफएससी की सप्लाई ब्रांच के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम नंबर 0124-2868930 जारी किया गया है, ताकि उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें