फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राहत... मौसम हुआ सुहावना, पर उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा हुई साफ, एक्यूआई 304 से 149 पर पहुंचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। बीते दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन हवा में नमी बरकरार रहने से लोगों को उमस और पसीने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी दिनों में हल्की बारिश और तेज़ हवा की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जिले की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। रविवार को जहां एक्यूआई 304 दर्ज किया गया था, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है, वहीं सोमवार को एक्यूआई गिरकर 149 हो गया, जिससे शहर की हवा में हल्का सुधार देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें