फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहिरा होम्स के खरीदारों को राहत, बिल्डर ने परियोजनाएं पूरी करने को शपथ पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई 2 नवंबर को, सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे आयुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में बंद पड़े माहिरा होम्स के प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकते हैं। बिल्डर की ओर से उच्च न्यायालय में एक शपथपत्र प्रस्तुत किया गया है, इसमें कहा गया है कि किस तरह परियोजना को पूरा किया जाना है। इस शपथपत्र के सत्यापन की रिपोर्ट दो नवंबर को अदालत में प्रस्तुत की जानी है। इसको स्थानीय आयुक्त पेश करेंगे। इसके अलावा बिल्डर ने खुद भी साइट पर मौजूद रहकर प्रोजेक्ट पूरा करवाने की बात कही है। बिल्डर ने खरीदारों को किराया देन की भी पेशकश की है।
माहिरा के शहर में अलग-अलग पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं जो अब बंद पड़े हैं। इन प्रोजेक्ट में करीब पांच हजार ज्यादा लोगों का पैसा फंसा हुआ है। यह लोग 80 फीसदी से ज्यादा पैसा बिल्डर को दे चुके हैं जबकि मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। सेक्टर-104, सेक्टर-68, सेक्टर-95 सेक्टर-65 और सेक्टर-103 में माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। सभी प्रोजेक्ट 2021-22 तक प्रोजेक्ट पूरा होना थे।
विज्ञापन

अब बिल्डर की ओर से अदालत में शपथपत्र प्रस्तुत करने के बाद प्रोजेक्टों को फिर से शुरू करने का मौका दिया गया। इसमें परियोजना को पूरा करने के लिए फंडिंग और समय सीमा के बारे में बताया था। इस शपथपत्र के कथनों को स्थानीय आयुक्त द्वारा सत्यापित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बिल्डर के मुताबिक परियोजना को पूरा करने में 12 से 15 महीने तक लग सकते हैं। बिल्डर के मुताबिक वह साइट पर एक कार्यालय खोलने जा रहा है। दो-तीन अधिकारी वहां उपलब्ध रहेंगे। बिल्डर अगले 7-10 दिनों के लिए साइट पर स्वयं उपस्थित रहेगा। परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए 24 सदस्यों की टीम को भी गठित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें