फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीजल के प्रयोग की इजाजत से राहत, बढ़ती कीमतों ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकेजिंग, कास्टिंग, ऑटो कंपोनेंट, फर्निचर, हार्डवेयर जैसे उद्योगों में परेशानी ज्यादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी और पीएनजी गैस की भारी कटौती से जूझ रहे उद्यमियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने संकट से उबरने के लिए उद्योगों को जनरेटर और हीटिंग कार्यों के लिए डीजल के उपयोग की अनुमति दे दी है। हालांकि, इस राहत के साथ नई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।

औद्योगिक उपयोग के लिए डीजल की कीमतों में लगभग 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ना तय है। जीआईए के अध्यक्ष सुमित राव ने बताया कि फर्नीशिंग, कास्टिंग और ऑटोमोबाइल फिटिंग जैसे क्षेत्रों को इस फैसले से सहारा तो मिला है, लेकिन लागत बढ़ने से मुनाफे पर असर पड़ेगा। गैस की कमी के कारण प्रिंटिंग जैसे कार्यों में भी बाधा आ रही है, जिससे उत्पादों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और रेट जैसी अनिवार्य जानकारियां नहीं छप पा रही हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सीएक्यूएम के पिछले आदेशों का पालन करते हुए जिन उद्यमियों ने पुराने डीजल जनसेट बेचकर नए गैस आधारित जनरेटर खरीदे थे, वे अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उद्योग विहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कोहली ने कहा कि अनुमति से फैक्ट्रियां बंद होने का खतरा तो टल गया है, लेकिन गैस जनरेटर खरीदने वालों की परेशानी बरकरार है। कपड़ा निर्यातकों के सामने भी माल की डिलीवरी समय पर न हो पाने का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

आईडीसी के उद्यमी धर्म सागर ने बताया कि डीजल की कीमतें बढ़ने से दिक्कत होगी। कपड़ा निर्यातकों का माल नहीं जा पा रहा है। कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि डीजल की कीमतों से छोटे उद्योगों को परेशानी नहीं है। ये कीमतें कम डीजल प्रयोग करने वालों के लिए नहीं बढ़ी मगर आगे दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें