फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हल्की बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

4 से 6 मई के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में बुधवार सुबह हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर नहीं रही। बृहस्पतिवार को शहर में कई इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन इसके बावजूद धूप तेज रही और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में बादल जरूर थे, लेकिन सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, लोगों को जल्द ही फिर से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने 4 से 6 मई के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। कभी हल्की बारिश तो कभी तेज धूप के कारण लोगों को अलग-अलग मौसम का अनुभव हो रहा है। फिलहाल लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें