फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 89 फीसदी मरीज होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी नजर आ रही है। स्थिति यह है कि कुल सक्रिय मरीजों में से 98 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों में से 89 फीसदी मरीज होम आइसोलेट हैं। इसमें भी करीब 93 प्रतिशत मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में 63 कोरोना मरीज सामने आए जबकि 119 को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, शुक्रवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 56271 तक पहुंच गई है। अब तक 57327 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले करीब एक माह से कोरोना संक्रमण के मामले में जिले के हालात काफी सुधर गए हैं। मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने से सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अब जिले में सक्रियों की संख्या कम होकर महज 710 रह गई है, जिसमें से 632 मरीज होम आइसोलेट हैं।
शुक्रवार को जिले में 3092 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 2526 लोगों की आरटी-पीसीआर व 566 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में अब तक हुई कुल जांच की संख्या 688400 तक पहुंच गई है, जिसमें से 57327 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले करीब दो सप्ताह के दौरान कोरोना के कारण दम तोड़ने वालों की संख्या में भी खासी कमी आई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में रोजना 3-4 मरीजों की मौत हो रही थी लेकिन पिछले 8 दिनों के दौरान जिले में महज तीन संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें