फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनाधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करना ऐतिहासिक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने सीएम का आभार जताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा में अनाधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों को मंजूरी और नियमित करने का बिल पास कर दिया गया है। गुरुग्राम के औद्योगिक संगठनों ने इस पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। इसकी घोषणा हरियाणा सरकार ने अपने बजट भाषण में की थी।
गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्योग जगत की तरफ से आभार प्रकट किया है। जीआईए ने लंबे समय से कई बार विभिन्न पत्रों के माध्यम से इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। उद्यमियों ने कहा कि यह फैसला उद्योग जगत के लिए एक अच्छा कदम है और जीआईए की कई वर्षों की लगातार मेहनत और प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


जीआईए के अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि यह दिन उद्योगों के लिए एक बड़ी जीत है। यह फैसला न केवल उद्योगों को सुरक्षा और विकास के अवसर देगा बल्कि हरियाणा में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल भी तैयार करेगा। महासचिव संजीव बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने और वर्षों से लंबित समस्याओं को सुलझाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

जीआईए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बजट में रखे गए बाकी प्रस्तावों जैसे मल्टीलेवल पर्किंग, नए औद्योगिक क्षेत्र निवास एवं डिस्पेंसरी सुविधाओं के साथ, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज द्वारा किसानों की आय में बढ़ावा, एमएसएमई एवं स्टार्ट अप उद्योगों को सहायता, इंक्यूवेशन सेंटरों की स्थापना और एचएसआईआईडीसी की औद्योगिक पॉलिसियों में सुधार को जल्द से जल्द लागू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें