फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशनों और नालों की कार्यक्षमता का नियमित परीक्षण किया जाए : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून से पहले जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे डीसी, तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह रविवार को शहर के विभिन्न जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने सुशांत लोक फेज-1 और सेक्टर-10ए सहित उन स्थानों का दौरा किया, जहां पिछले वर्षों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आई थीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में ड्रेनेज नेटवर्क, पंपिंग स्टेशनों और नालों की कार्यक्षमता का नियमित परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस वर्ष मानसून के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को जलनिकासी से जुड़े सभी उपकरण, पंपिंग मशीनें और अन्य संसाधन पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही जहां आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त संसाधनों और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने मानसून के पूरे सीजन में फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित समाधान करने और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे बारिश के दौरान आमजन के दैनिक जीवन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। इस दौरान नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, पार्षद विकास यादव, नगर निगम और जीएमडीए के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें