केएमपी पर वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए पुलिस जवान।
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर केएमपी ट्रैफिक थाना धुलावट पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को धुलावट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण कुमार के नेतृत्व में 205 वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप चस्पा की गई। थाना प्रभारी श्रीकृष्ण कुमार ने बताया कि यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय सड़क किनारे खड़े वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, जिन्हें रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अत्यंत आवश्यक है। इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि केएमपी एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। संवाद