फोटो- मशीनों पर ऑनलाइन पेमेंट ना लेने के लगे पोस्टर।
पिनगवां। कस्बे में अलग-अलग जगह स्थित पेट्रोल पंपों पर बीते कुछ दिनों से ऑनलाइन पेमेंट न लिए जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक केवल नकद भुगतान स्वीकार कर रहे हैं, जबकि अधिकतर लोगों के पास डिजिटल माध्यम से ही भुगतान करने की सुविधा रहती है। राहगीर तौसीफ बिसरू, रियाज खान, उमर मोहम्मद व अलीजान ने बताया कि आज के समय में ज्यादातर लोग पेटीएम, गूगल पे या यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं, लेकिन पंप पर ऑनलाइन पेमेंट न होने से कई बार उन्हें पेट्रोल डलवाने में दिक्कत होती है। कस्बे में करीब चार पेट्रोल पंप हैं, जिनमें अकबरपुर रोड़ पर तंवर फिलिंग स्टेशन, बड़कली रोड़ पर श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन व दो अन्य पेट्रोल पंप भी शामिल हैं।
00
ऑनलाइन पेमेंट लेने से कोई भी पेट्रोल पंप संचालक का कर्मचारी मना नहीं कर सकता। इसके बावजूद अगर कोई ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना करता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
केके गोयल, जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी