गुरुग्राम। अग्रसेन चौक पर सोमवार को यातायात पुलिस की तरफ से यू-टर्न पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। यातायात पुलिस का कहना है कि अग्रसेन चौक से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। धर्मशाला चौक से ओल्ड रेलवे रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर यातायात पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है और वहां पर ई-रिक्शा चालकों को जगह दी है। इससे बाजार आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर रिक्शा मिल जाएगा। सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ा न होने से जाम की भी राहत मिलेगी। संवाद