पटौदी। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहा है। स्टेशन जल्द ही नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को इस योजना का शिलान्यास किया था। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन सहित देश के 554 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इसका लक्ष्य यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक भरत लाल मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार, बिल्डिंग पोर्च और यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज तैयार है। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर टीन शेड लगाए गए हैं। पार्किंग स्थल और शौचालय का निर्माण भी पूरा हो गया है। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनकर तैयार है, हालांकि इसमें कुछ काम बाकी है। भविष्य में लिफ्ट लगाने के लिए जगह छोड़ी गई है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक भरत लाल मीणा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण से जुड़े शेष कार्यों को पूरा किया जा रहा है।