पटौदी। पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा है कि आने वाले दिनों में पटौदी क्षेत्र सभी सड़कें बहुत शानदार होंगी। जटौली से मौजाबाद के बीच जर्जर पड़ी सड़क की शीघ्र ही रिकार्पेटिंग कर दी जाएगी। इस काम का नारियल फोड़ कर निर्माण का शुभारंभ किया।
विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने बताया 7.82 किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी और इस पर 2.21 करोड़ रुपये खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि पटौदी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत तथा पुनर्निमाण का छह महीने में यह काम पूरा करने का प्रावधान है। विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में 45 करोड़ रुपये की लागत से पचगांव से फर्रुखनगर तक बनाई जाने वाली सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, पटौदी मंडी से फर्रुखनगर तक सड़क का पुनर्निमाण करने की मांग उठाई थी। जिसको मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र गुप्ता,मंडल के अध्यक्ष अभय चौहान,पंकज परमार सहित अन्य मौजूद थे।