अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन द्वारा बेहतर क्रियावान व अच्छी पुलिस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस जोन दक्षिण, गुरुग्राम में कार्यरत सभी पुलिस ईआरवी, पीसीआर, राईडर, एसएचओ मोबाइल्स वाहनों की उन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की जांच की गई।
बृहस्पतिवार को हुई विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस ईआरवी, पीसीआर, राइडर, एसएचओ मोबाइल वाहनों में उपलब्ध कराए गए इक्विपमेंट, कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी, पुलिस कर्मचारियों की तैनाती व मासिक उपलब्धि इत्यादि के की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ईआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा विरोधी उपकरण, कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी के सेट, कंट्रोल रूम 112 से संपर्क के लिए टैब, राइडर्स पर कंट्रोल रूम से संपर्क के लिए वॉकी-टॉकी तथा पुलिस पीसीआर व एसएचओ मोबाइल वाहनों में कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी के लिए सेट तथा इन सभी वाहनों द्वारा की जाने वाली चेकिंग का विवरण व अन्य उपलब्धियों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण, गुरुग्राम द्वारा पुलिस पुलिस ईआरवी, पीसीआर, राइडर, एसएचओ मोबाइल्स वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आमजन से व्यवहार तथा अपराध पर लगाम कसने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश/आदेश भी दिए गए।