फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेनेज कमेटी ने की अरावली क्षेत्र में चेक डैम भेजने की शिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के लिए गठित ड्रेनेज प्लान कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने कमेटी से अब तक की कार्रवाई तथा कमेटी के प्लान के अनुसार किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें अरावली क्षेत्र में चेक डैम बनाने की सिफारिश कमेटी द्वारा की गई
विज्ञापन

बैठक में ड्रेनेज प्लान कमेटी की अध्यक्ष व अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर ने कहा कि बरसाती पानी को नजफगढ़ ड्रेन में भेजने की बजाय यहीं पर उसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अरावली क्षेत्र में चेक डैम बनाने की सिफारिश कमेटी द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग के बारे में सर्वे किया जा रहा है तथा यह कोशिश है कि मानसून से पूर्व प्रथम चरण में रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार किए जा सकें। अधिकारियों ने बताया कि शहर के मुख्य प्वाइंट पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा कार्य किया जाना है। इस पर मेयर ने जीएमडीए अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया।
कमेटी को आरडब्ल्यूए ने दिया सुझाव
बैठक में बताया गया कि ड्रेनेज प्लान कमेटी की पूर्व में 6 बैठकें आयोजित की गई थी तथा कमेटी सदस्यों ने संबंधित कार्यकारी अभियंताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों का मौका निरीक्षण भी किया था। कमेटी द्वारा जलभराव की समस्या के समाधान के बारे में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, शहर के नागरिकों तथा क्षेत्र के विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए थे। प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित बिंदुओं का कार्यकारी अभियंताओं ने निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन

मानसून से पहले तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश
बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून से पूर्व जल निकासी संबंधी सभी कार्य पूर्ण कर लें। इसके अलावा, तालाबों को भी तैयार किया जाए। कहा कि अधिकारी जब भी किसी वार्ड में सर्वे या अन्य कार्य के लिए जाएं, संबंधित निगम पार्षद को इसकी सूचना अवश्य दें। इसके साथ ही अन्य विभाग भी अगर निगम क्षेत्र में कोई कार्य करते हैं, तो उसकी सूचना भी संबंधित पार्षद के पास होनी चाहिए। बैठक में निगम पार्षद कुलदीप यादव, कुलदीप बोहरा, विरेंद्रराज यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें