गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की ओर से मई में आयोजित की गईं री-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परिणाम बीए ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट और मास्टर ऑफ एजुकेशन कोर्स से संबंधित हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करें और किसी भी तकनीकी समस्या के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करें। संवाद