फर्रुखनगर। रविदास जयंती समारोह एक फरवरी को जाटव चौपाल वार्ड नंबर-7 फाजिलपुर मोड में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी संत गुरु रविदास जाटव समाज मंदिर ट्रस्ट के प्रधान जयकिशन जाटव ने दी। उन्होंने बताया कि जयंती महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में क्षेत्र के जाने माने भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि समय पर पहुंच कर जयंती महोत्सव की शोभा बढाएं। संवाद