फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा : मानसून ब्रिज सोसाइटी में गूंजा हरिबोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपियाें का रूप धरे महिलाओं ने श्री कृष्ण जी के भजनों पर किया नृत्य
विज्ञापन

सेक्टर-78 स्थित मानसून ब्रिज सोसाइटी में जगन्नाथ यात्रा
बारिश के बीच संपन्न हुई यात्रा, भक्तों ने खूब आनंद लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-78 स्थित मानसून ब्रिज सोसाइटी में सोमवार को श्री जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया गया। मानसून की बारिश के बीच मानसून ब्रिज के भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का नृत्य संगीत के बीच स्वागत किया।
यात्रा में आसपास की सोसाइटियों मैप्सको माउंट विले, गोदरेज, विंटर हिल्स, सुपरटेक अराविले आदि सोसाइटियों के निवासियों ने भी हिस्सा लिया। इस रथयात्रा में गोपियाें का रूप धरे महिलाओं ने कृष्ण भक्ति के भजनों पर नृत्य किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की काष्ट मूर्तियां अपने घरों से भी लेकर आई थी। रथ यात्रा के दौरान बच्चों ने भी यात्रा का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

रथ यात्रा सोसाइटी के क्लब हाउस से शुरू हुई। जहां मूर्तियों की पूजा, छप्पन भोग और आरती और भजन कीर्तन किया गया। यात्रा सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों से गुजरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पहुंची। एमबी मंदिर में यात्रा संपन्न हुई। जिन जगहों पर यह यात्रा गुजरी वहां के टावर को फूलों से सजाया गया था। पूरे रास्ते लोग भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए गुजरे।
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों कपिल गौड़, अनिल कुमार, सेक्टर- 67 बादशाहपुर इस्कॉन के अध्यक्ष अमानी अवतार रामभद्र दास ने इस यात्रा को संपन्न कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें