नूंह। शिकरावा के पंचायत खेल मैदान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में रसूलपुर टीम ने बूबलहेड़ी टीम को 19-0 से हराया। रसूलपुर को ट्रॉफी और 3100 रुपये की पुरस्कार दिया गया वहीं उपविजेता को ट्रॉफी और 2100 रुपये की राशि दी गई। प्रतियोगिता में कुल 6 टीम- खंदावली, झंडा, बूबलहेड़ी, तेड़, इस्लामी मिडिल स्कूल शिकरावा और रसूलपुर ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भूतपूर्व ब्लॉक समिति सदस्य हबीबुर्रहमान उर्फ हिबू ने किया था वहीं पुरस्कार वितरण जमशेद ने किया। इस अवसर पर मास्टर अजीज, मास्टर अरशद, मास्टर जलालुद्दीन, खुर्शीद अहमद (पीटीआई), तौफीक अहमद (पीटीआई) और मास्टर इकबाल मौजूद रहे। संवाद