हथीन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को हथीन में पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संघ के स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार पथ संचलन का मुख्य कार्यक्रम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश में शामिल होंगे। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। संवाद