हथीन। प्रजापति समाज की महापंचायत रविवार, 25 अक्टूबर को हथीन स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी। महापंचायत आयोजन समिति के संयोजक ओम करण प्रजापति ने बताया कि इसमें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूंह सहित आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महापंचायत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद