यह बात शुक्रवार को डीसी की अध्यक्षता में मिजल रूबेला बीमारी के संदर्भ में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि कुछ वयस्कों को दाने दिखने से पहले सिरदर्द, गुलाबी आंख और सामान्य परेशानी भी हो सकती है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से टीकाकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि रूबेला की रोकथाम के लिए गुरुग्राम जिले में पहली डोज की 118 व दूसरी डोज की 115 फीसदी कवरेज है।
डीसी निशांत कुमार यादव ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इसके रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही इसके रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग, एसएमओ डॉ. नीरू व डॉ. इंद्रजीत, रोडवेज से ट्रैफिक मैनेजर ऋतु शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।