फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी वाला 'गुंडा': बिल्डिंग के सामने से ठेला हटाने के लिए बोलना पड़ा महंगा, मालिक को 15 लोगों संग पीटा

Fri, 16 Jun 2023 05:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित गांव बादशाहपुर में कादरपुर रोड पर एक बिल्डिंग मालिक को बिल्डिंग के सामने से रेहड़ी हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। रेहड़ी चालक और उसके साथ करीब 15 लोगों ने मिलकर बिल्डिंग मालिक के साथ मारपीट की। इसके साथ ही पीड़ित की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। 

विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव बादशाहपुर निवासी दयाचंद यादव ने पुलिस को बताया कि कादरपुर रोड पर उनकी डीके के नाम से बिल्डिंग है। बिल्डिंग के सामने पिछले कुछ दिनों से एक युवक रेहड़ी लगता है। 
विज्ञापन

उन्होंने बीते गुरुवार को बिल्डिंग के सामने से रेहड़ी हटाने के लिए बोला था। इसके थोड़ी देर बाद ही उसने अपने करीब 15 साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने पहले उसके साथ मारपीट। इसके बाद हमलावरों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें