फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बिजली संकट: ट्रांसफार्मर जलने से रैपिड मेट्रो सेवा रही बाधित, 35 मिनट बाद हुई बहाल

Fri, 22 May 2026 09:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार, एक सर्किट को लगभग आधे घंटे के भीतर पुनः चालू कर दिया गया। रैपिड मेट्रो सेवा भी सांय लगभग 7:50 बजे से 8:25 बजे तक, करीब 35 मिनट प्रभावित रही, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
गुरुग्राम में बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीसीआईएल सेक्टर-72 की 220 केवी दोनों सर्किटों में तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुग्राम के कई विद्युत सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों सर्किट का सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 तथा मारुति क्षेत्र के सब-स्टेशनों की आपूर्ति बाधित हुई।

विज्ञापन




बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार, एक सर्किट को लगभग आधे घंटे के भीतर पुनः चालू कर दिया गया। रैपिड मेट्रो सेवा भी सांय लगभग 7:50 बजे से 8:25 बजे तक, करीब 35 मिनट प्रभावित रही, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में एक ही सर्किट पर लोड संचालित होने के कारण कुछ क्षेत्रों में एहतियातन बिजली कटौती लागू की गई थी। हालांकि, निगम अधिकारियों एवं तकनीकी टीमों के त्वरित प्रयासों से रात 10:10 बजे तक पीजीसीआईएल सेक्टर-72 के दोनों 220 केवी सर्किटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई। डीएचबीवीएन एवं एचवीपीएन की टीमों ने लगातार समन्वय बनाकर कार्य किया तथा प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें