फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कंपनी की अधिकारी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नामी आईटी कंपनी की अधिकारी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना (पूर्वी) पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से जयपुर निवासी 28 वर्षीय युवती गुरुग्राम के एक सेक्टर में रहती है और आईटी कंपनी में अधिकारी है। कुछ साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए सौरभ पांडेय से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदलने के बाद सौरभ अपने साथी आशू पांडेय के साथ युवती के गुरुग्राम वाले फ्लैट पर आया। शादी का झांसा देकर सौरभ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज और वीडियो भी भेजे। सहायक उप निरीक्षक रेखा मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी भी अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें