फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, 8 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को आरोपी युवकों के परिजनों ने धमकाया
विज्ञापन

बिछोर पुलिस ने 8 लोगों पर किया केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। बड़ी बहन के घर छोड़ने का बहाना बनाकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को पिनगवां थाना के एक गांव से अपहरण कर लेकर आए दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले दोनों आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया बाद में खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची जिसके बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर बिछोर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित किशोरी के पिता के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटे 7वीं कक्षा की छात्रा है। जो 16 जुलाई को घर पर मौजूद थी। दोपहर करीब 1 बजे आदिल और राबिन घर पर आए और उसकी बेटी को बड़ी बहन के घर छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाकर ले गए। दोनों आरोपी पीडि़ता के बड़ी बहन के गांव के ही हैं। पिता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनकी बेटी को पेयजल पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब लड़की को होश आया तो वह अपनी बहन के घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी फोन के माध्यम से पिता को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब दोनों आरोपियों के घर जाकर विरोध किया तो उसके परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर रात को ही मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के घर भी दबिश दी है। जहां से आरोपी भाग चुके थे। पीड़िता के शुक्रवार को अदालत में बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-भजन लाल बिछोर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें