फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसएचओ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म कर बनाई थी वीडियो आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने इस संदर्भ में एसपी वरुण सिंगला को शिकायत दी, जिसके बाद एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। फिलहाल एसएचओ बिजेंद्र की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएचओ फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब छह महीने पहले पीड़ित महिला के खिलाफ गांव की ही महिलाओं ने ग्रुप के रुपये के लेन-देन मामले में सिटी थाना नूंह में शिकायत दी थी। कुछ समय पहले सिटी थाने का चार्ज संभालते बिजेंद्र सिंह के संज्ञान में मामला आने पर महिला एसएचओ के पास पहुंची। इस दौरान एसएचओ ने महिला पर कार्रवाई करने का डर दिखाया। साथ ही केस दर्ज करने की बात की। एसएचओ ने कार्रवाई न करने की बात करते हुए 30 हजार रुपये और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने इस दबाव का फायदा उठाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। इसके बाद वीडियो का दबाव बनाकर एसएचओ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। एसएचओ के बार-बार दबाव से परेशान होकर पीड़ित महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी देते हुए एसपी को 23 मार्च को शिकायत दी। इसके बाद मामले पर संज्ञान लेते एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 मार्च की रात को एसएचओ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी एसआई मंजू ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें