फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rao Inderjeet Singh: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राव इंद्रजीत का बढ़ा कद, देखेंगे तीन मंत्रालय का काम

Mon, 10 Jun 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

सांसद राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को इस बार हराया है। इस बार भी उन्हें मोदी सरकार में जगह दी गई है। 
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी बार देश की संसद में पहुंचे राव इंद्रजीत को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में उनके पास दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। मगर इस बार मोदी सरकार ने उन्हें तीन मंत्रालय सौंप उनका कद बढ़ा दिया है। उन्हें राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

सांसद राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को इस बार हराया है। इस बार भी उन्हें मोदी सरकार में जगह दी गई है। पिछली बार उन्हें सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया था। इस पर इस कार्य के साथ संस्कृति मंत्रालय का काम दिया गया है। ऐसे इस बार उनका मोदी मंत्रिमंडल में कद बढ़ा है। हालांकि उनके पास विदेश राज्य मंत्री, रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री व योजना सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का अनुभव है।
विज्ञापन

उनके केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद दक्षिण हरियाणा में विकास कार्याें में तेजी जाएगी। इसमें दिल्ली से अलवर जोड़ने वाली रैडिप रेल योजना, खेड़कीदौला टोल, मेवात को रेल से जोड़ने की योजना, क्षेत्र में आईआईटी जैसे संस्थान लाने में अहम भूमिका रहेगी। मंत्री बनने से राव इंद्रजीत सिंह राज्यमंत्री बनाने से बीजेपी को विधानसभा चुनावों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें