सांसद राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को इस बार हराया है। इस बार भी उन्हें मोदी सरकार में जगह दी गई है। पिछली बार उन्हें सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया था। इस पर इस कार्य के साथ संस्कृति मंत्रालय का काम दिया गया है। ऐसे इस बार उनका मोदी मंत्रिमंडल में कद बढ़ा है। हालांकि उनके पास विदेश राज्य मंत्री, रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री व योजना सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का अनुभव है।
उनके केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद दक्षिण हरियाणा में विकास कार्याें में तेजी जाएगी। इसमें दिल्ली से अलवर जोड़ने वाली रैडिप रेल योजना, खेड़कीदौला टोल, मेवात को रेल से जोड़ने की योजना, क्षेत्र में आईआईटी जैसे संस्थान लाने में अहम भूमिका रहेगी। मंत्री बनने से राव इंद्रजीत सिंह राज्यमंत्री बनाने से बीजेपी को विधानसभा चुनावों में मदद मिलेगी।