फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच साल में तीन गुना बढ़ गई राव इंद्रजीत की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में तीन गुना बढ़ गई राव इंद्रजीत की संपत्ति
विज्ञापन


मयंक तिवारी
गुरुग्राम। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति विगत पांच साल के दौरान ही तीन गुना बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राव ने अपने शपथ पत्र में कुल संपत्ति 42 करोड़ के लगभग होना बताया था। अब पांच साल में उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 121.71 करोड़ की है। सालाना आय की बात की जाए तो राव इंद्रजीत सिंह की 2022-23 में उनकी आय 1,81,25,800 रुपये हो गई थी। जबकि 2019 में यह आंकड़ा 1,53, 59,030 था। संपत्ति बढ़ने का कारण उनकी विरासत में मिली संपत्ति और बैंक की एफडी पर मिला ब्याज, पॉलिसी, शेयर और म्यूचुअल फंड को बताया गया है।

राव के नाम हैं दो लग्जरी गाड़ियां:
राव इंद्रजीत के नाम पर दो लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें एक टाेयटा इनोवा 2015 मॉडल है। शपथपत्र में इसकी कीमत 17,78,547 रुपये दर्शाई गई है। दूसरी गाड़ी 2019 मॉडल कैमरी है। इसकी कीमत 42,28,506 लाख रुपये दर्शाई गई है। परिवार के पास यही दो गाड़ियां हैं। उनकी पत्नी के पास कोई गाड़ी नहीं है। उपरोक्त दोनों ही गाड़ियों की कुल कीमत करीब 60 लाख है।
विज्ञापन


पत्नी के पास हैं करीब 48 लाख की ज्वैलरी:
राव इंद्रजीत सिंह ने अपने शपथपत्र में पत्नी के पास करीब 48 लाख रुपये की ज्वैलरी का होना बताया है। इसमें सोने-चांदी और हीरे के जेवरात शामिल हैं। हीरे की ज्वैलरी की कीमत 4,63,500 रुपये दर्शाई है।

बीमा-पाॅलिसी में निवेश:
भाजपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के नाम पर कई बीमा पॉलिसी भी हैं। राव ने घोषित किया है कि उन्होंने अपनी विभिन्न बीमा पाॅलिसी में 3.97 लाख रुपये का निवेश कर रखा है। जबकि पत्नी की बीमा पॉलिसी पर एक लाख रुपये का निवेश है।

शेयर और म्यूचुअल फंड:
भाजपा प्रत्याशी ने शेयर और म्यूचुअल फंड में भी अपने और पत्नी के नाम पर लाखों रुपये का निवेश कर रखा है। राव इंद्रजीत सिंह ने 40.82 लाख रुपये शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखे हैं। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर म्यूचल फंड में 40.82 लाख रुपये निवेश किए गए हैं।

बैंक में जमा राशि:
राव इंद्रजीत के विभिन्न बैंकों के खातों में कुल 16.69 करोड़ रुपया जमा है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 2.32 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न बैंकों में जमा है। बैंकों में जमा इस रकम में दोनों की एफडी भी शामिल हैं।

लोन पर दे रखी है करोड़ों की रकम:
राव इंद्रजीत सिंह ने करोडों रुपये की रकम विभिन्न कंपनियों, फर्म और ट्रस्ट आदि को लोन पर देख रखी है। शपथपत्र के अनुसार उन्होंने एक प्राइवेट रिजोर्ट को 1.77 करोड़ रुपया कर्ज दे रखा है। इसी प्रकार छवि सिंगला नामक महिला को दिल्ली के एक फ्लैट के लिए ढाई करोड़ रुपये का लोन दे रखा है। इसके अलावा उन्होंने शिवदत्त सोनी नामक व्यक्ति को नई दिल्ली स्थित फ्लैट के लिए 50 लाख रुपये का लोन दे रखा है। इसके साथ ही खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास स्थित एयर सीएनजी स्टेशन को उन्होंने करीब 65 लाख रुपये लोन पर दे रखे हैं। लाेन की यह कुल रकम 5.42 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


खुद भी ले रखा है दस करोड़ से ज्यादा का ऋण:
केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने जहां लोगों को पर्सनल लोन दे रखा है, वहीं उन्होंने बैंक से लोन ले भी रखा है। नामांकन के साथ जमा कराए शपथपत्र के अनुसार उन्होंने बैंक से 10,11,88,000 रुपये का लोन ले रखा है।

यह भी जाने:
चल संपत्ति:
राव इंद्रजीत सिंह- 23,19,93,046 रुपये
पत्नी - 6,68,97,227 रुपये

अचल संपत्ति: राव इंद्रजीत सिंह
7,46,41,875 रुपये बाजार मूल्य - कृषि भूमि
2,20,58000 रुपये बाजार मूल्य - गैर कृषि भूमि
4,80,000,00 - व्यावसायिक भवन
20,39,000,00 - रिहायशी भवन
-
कुल मूल्य - 34,85,99,875

- पांच साल में राव इंद्रजीत की आय बढ़ी 27,66,770
- पत्नी की आय बढ़ी है 24,84,380
- 2,84,500 नकदी है हाथ में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें