गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे में ग्राहकों को अवैध रुप से फ्लेवर्ड हुक्का पिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर ग्वाल पहाड़ी के निकट खुले सासा कैफे में लोगों को बिना किसी लाइसेंस/परमिट के अलग फ्लेवर का हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश मारी। पुलिस को देखकर हुक्का पी रहे युवक फरार हो गए। पुलिस को मौके पर हुक्का बार चलाने वाला अलीगढ़ निवासी इरशाद मेवाती मिला। वह पुलिस को किसी भी तरह का अलग फ्लेवर तंबाकू का हुक्का बार चलाने के बारे में लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद