फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रंगोली... खुशियों को बांटने की अनोखी परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों और फूलों की खूबसूरती से बढ़ती है त्योहार की रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली के त्योहार को लेकर घरों में कई दिन पहले से ही साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली के दिन महिलाएं रंगों, फूलों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों की मदद से घरों के आंगन, बालकनी और मुख्य गेट पर आकर्षक रंगोली बनाती हैं। तरह-तरह के रंगों और फूलों से सजी रंगोली घर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। मान्यता है कि रंगोली के माध्यम से मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। यही वजह है कि दिवाली पर रंगोली बनाना त्योहार की खास परंपराओं में शामिल है। इस दिन महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ रंगोली बनाकर खुशियां मनाते हैं।

हर साल दिवाली पर अपने घर में रंग-बिरंगी रंगोली बनाती हैं। इसके लिए वह फूलों, दीपकों और अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करती हैं। रंगोली बनाने से घर में त्योहार जैसा माहौल बन जाता है और बच्चों को भी इसमें काफी खुशी मिलती है। - प्रिति झा
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करने के बाद त्योहार के दिन रंगोली बनाने की खास तैयारी रहती है। वह पारंपरिक डिजाइनों के साथ फूलों और दीयों से रंगोली सजाना पसंद करती हूं। रंगोली भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है, जो त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। - पूनम कुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें