फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रामपाल चाहर ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक पटना में किया गया। इसमें जिले के रामपाल चाहर ने हाई जंप इवेंट के जनरल कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। रामपाल पैरा एथलीट हैं, फिर भी उन्होंने सामान्य श्रेणी में भाग लिया और सभी फिट खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर यह पदक हासिल किया। रामपाल पहले भारतीय पैरा एथलीट है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जनरल कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रामपाल चाहर ने कहा कि मैंने कभी खुद को सीमित नहीं माना। यह पदक उन सबके लिए है जो किसी कमी के बावजूद बड़ा सपना देखने की हिम्मत रखते हैं। उनके प्रशिक्षक और परिवार ने इस सफलता को उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें